पुखराज की असलियत कैसे पहचानें?

Naqli ya asli? Heat-treated ya natural? Pukhraj lene se pehle yeh blog aapko sach batata hai.
असली पुखराज क्या होता है?
– असली पुखराज वह होता है जो प्राकृतिक रूप से धरती के गर्भ से निकला हो, बिना किसी रासायनिक या हीट ट्रीटमेंट के।
– इसका रंग हल्का नींबू पीला, सुनहरा पीला या मध्यम टोन वाला हो सकता है।
– यह पारदर्शी होता है, लेकिन इसमें कभी-कभी धुंध, धागे जैसे इन्क्लूज़न दिख सकते हैं जो इसके नैचुरल होने की पहचान है।
– असली पुखराज ज्यादातर निम्नलिखित देशों से आता है:
| देश | विशेषता |
|————-|———|
| श्रीलंका (Ceylon) | सबसे शुद्ध, हल्के रंग और शांत ऊर्जा वाले |
| मेडागास्कर | संतुलित कीमत और गुणवत्ता वाला |
| ब्राज़ील | पारदर्शिता थोड़ी कम, लेकिन किफायती |
| बर्मा | दुर्लभ, गर्म रंग वाले, ऊर्जावान |
| बैंकॉक (थाईलैंड) | अधिकांश ट्रीटेड पुखराज यहीं से आते हैं |
नकली या ट्रीटेड पुखराज के प्रकार
1. हीट ट्रीटेड पुखराज (Heat Treated Pukhraj)
– रंग को गहरा और ज्यादा सुंदर बनाने के लिए तेज़ गर्मी से पत्थर को ट्रीट किया जाता है।
– यह सबसे आम ट्रीटमेंट है। ज्यादातर थाईलैंड (बैंकॉक) से आने वाले पुखराज इसी श्रेणी में आते हैं।
2. डिफ्यूज़न ट्रीटमेंट (Diffusion Treated / Beryllium Process)
– इसमें रासायनिक तत्वों को पत्थर के अंदर तक पहुँचाया जाता है ताकि रंग और भी आकर्षक लगे।
– यह ट्रीटमेंट गहराई तक होता है और रंग को बदलता है, लेकिन यह ज्योतिषीय दृष्टिकोण से निरर्थक माना जाता है।
3. इर्रैडिएशन (Irradiation Treatment)
– इसमें रेडियोधर्मी ऊर्जा से पत्थर के रंग को अस्थायी रूप से बदला जाता है।
– समय के साथ रंग फीका पड़ जाता है। यह भी ज्योतिष में अप्रभावी माना जाता है।
पुखराज की पहचान कैसे करें?
| पहचान | असली पुखराज में |
|——–|—————–|
| रंग | नींबू पीला, मध्यम पीला, कभी-कभी हल्का सुनहरा |
| चमक | कोमल, अंदर से निकलती हुई; तेज या काँच जैसी नहीं |
| इन्क्लूज़न | थोड़ा बहुत धुंध या रेशे हो सकते हैं |
| तापमान | हाथ में ठंडा महसूस होता है |
| सर्टिफिकेट | विश्वसनीय लैब द्वारा दिया गया होना चाहिए |
प्रमाणपत्र की जांच ज़रूरी क्यों है?
– केवल “certified” लिखा होना पर्याप्त नहीं है। किस लैब ने दिया, यह देखना महत्वपूर्ण है।
– IGI, IIGJ, GTL, GJEPC जैसी भारतीय लेब्स विश्वसनीय मानी जाती हैं।
– सर्टिफिकेट में QR कोड होना चाहिए जिसे वेबसाइट पर स्कैन कर के वैरिफाई किया जा सके।
आम सवाल: “मेरा पुखराज सूखा, फटा या खुरदरा क्यों लग रहा है?”
– यह तब होता है जब आपने हीटेड या डिफ्यूज़्ड पुखराज खरीदा हो।
– शुरू में रंग गहरा और चमकदार लगता है लेकिन समय के साथ वह उतर जाता है और अंदर की दरारें या खुरदरापन सामने आ जाता है।
– असली, अनट्रीटेड पुखराज समय के साथ फीका नहीं पड़ता।
असली पुखराज कैसे खरीदें?
1. हर पुखराज के साथ उसका सर्टिफिकेट हो
2. सेलर बिना झिझक डिटेल्स और वीडियो दिखाए
3. ऑनलाइन सर्टिफिकेट को स्कैन कर के जांचें
4. खरीदते समय रत्न का ट्रीटमेंट — जैसे कि हीटेड, अनहीटेड, बेरीलियम डिफ्यूज़न, ग्लास फिलिंग आदि — स्पष्ट रूप से बताया गया हो
Precious Carats का वादा:
हम केवल वही पुखराज बेचते हैं जो:
– बिना ट्रीटमेंट के हों
– पूरी तरह प्रमाणित हों
– ग्रहों के असर में योग्य हों
– हर ग्राहक को QR स्कैन या वेबसाइट ID से जांचने की सुविधा हो
Aapki आस्था, aapka विश्वास — humari zimmedaari.
Precious Carats ke saath — jahan har gemstone bolta hai sach.